- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दर्दनाक हादसे...
उत्तर प्रदेश
UP News: दर्दनाक हादसे में ठेकेदार की मौत हो गई। परिवार में कोहराम
Sarita
24 Dec 2025 9:27 AM IST

x
UP News: बेटे और पाैत्री के साथ चिकित्सक को दिखाकर मंगलवार शाम को स्कूटर से घर जा रहे बिल्डिंग ठेकेदार 60 वर्षीय सुरेशचंद को तेज रफ्तार मेटाडोर ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए। ठेकेदार की मेटाडोर के पहिये के नीचे आने की वजह से माैत हो गई। बेटा और पाैत्री घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया।
सिकंदरा के नगला महल निवासी सुरेश चंद्र को गले में गांठ की समस्या थी। बेटे किशन चंद ने बताया कि पिता का इलाज अंजना टाॅकीज के पास चिकित्सक से चल रहा था। वह मंगलवार दोपहर पिता को अपनी ई-स्कूटर से दवा दिलाने जा रहे थे। उसकी 6 वर्षीय बेटी मोनिका भी जिद करके साथ आ गई थी। शाम चार बजे के वह घर लौट रहे थे। तभी आईएसबीटी फ्लाईओवर से उतरते हुए पीछे से तेज गति में आई मेटाडोर ने उनकी स्कूटर में टक्कर मार दी।
वह और बेटी छिटक कर दूसरी ओर गिर गए जबकि पीछे बैठे पिता सुरेश चंद्र मेटाडोर की ओर गिरे। मेटाडोर के पहिये के नीचे आने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। मेटाडोर ने एक पल्सर सवार को भी चपेट में ले लिया। वह भी दूर गिरा। हालांकि जान बच गई। उसकी बाइक मेटाडोर के पहिये में फंस गई। चालक वाहन को छोड़ कर भाग निकला।
TagsUPहादसेठेकेदारमौतकोहराम UPaccidentcontractordeathdevastation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





