छत्तीसगढ़

सबसे अधिक ठंडा अंबिकापुर रहा, शीतलहर पर जानिए अपडेट

Nilmani Pal
24 Dec 2025 8:27 AM IST
सबसे अधिक ठंडा अंबिकापुर रहा, शीतलहर पर जानिए अपडेट
x
छग

रायपुर। दिसंबर महीने की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई ऐसे जिले हैं, जहां कोहरा छाए रहने के साथ-साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेशभर में पड़ रही कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो पाकेट में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। मौसम विंभाग के अनुसरार प्रदेश का मौसम फ़िलहाल शुष्क रहेगा। प्रदेश का सबसे अधिक ठंडा जिला अंबिकापुर रहा और सबसे ज्यादा गर्म जिला राजनंदगांव रहा, जिसका तापमान लगभग 26.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री रहा।

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। प्रदेश में सबसे अधीक तापमान राजनांदगाव जिले में रहा। जिसका तापमान 28 डिग्री और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 5.8 डिग्री दर्ज किया। वहीं दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीतलहर भी चली है। पेंड्रारोड और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर सकता है।


Next Story