- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पुलिस लाइन...
उत्तर प्रदेश
UP News: पुलिस लाइन में तैनात संविदाकर्मी की गोली मारकर हत्या
Sarita
26 Oct 2025 8:28 AM IST

x
UP News: बीकेटी में शनिवार देर रात पुलिस लाइन में कार्यरत संविदा कर्मी प्रदीप गौतम की गोली मार कर हत्या कर दी गई। प्रदीप बीकेटी में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर लहूलुहान मिले। पुलिस को मौके से शराब के पाउच और गिलास मिले हैं। पुलिस ने लूट की आशंका से इन्कार किया है।
डीसीपी उत्तरी के मुताबिक, प्रदीप मूलरूप से बीकेटी के मामपुर बाना गांव के रहने वाले थे। वह लखनऊ पुलिस लाइन में बायो प्लांट में काम करते थे। पत्नी चांदनी और दो बच्चों के साथ वहीं रहते थे। प्रदीप के साले हिमांशु ने बताया कि उनके बहनोई शनिवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक से गांव आए थे। रात करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने बीकेटी पुलिस को घटना की जानकारी दी। डीसीपी ने बताया कि गंभीर अवस्था में प्रदीप को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटनास्थल पर प्रदीप की बाइक पुलिस को नहीं मिली है। हिमांशु ने बताया कि प्रदीप बाइक से घर आए थे और पिता से मिलने के बाद तुरंत निकल गए थे। घटना की जानकारी पाकर क्राइम ब्रांच, एलआईयू और स्थानीय पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को देर रात तक मौके से कोई खोखा नहीं मिला है।
हत्याकांड के खुलासे के लिए डीसीपी ने तीन टीमें गठित की हैं। सर्विलांस की टीम ने छानबीन शुरू कर दी है। फोरेंसिक ने भी साक्ष्य एकत्र किए हैं। अभी तक पुलिस को कोई अहम जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस का कहना है की तहरीर लेकर केस दर्ज किया जाएगा। जल्द ही घटना का राजफाश होगा।
प्रदीप की हत्या के पीछे करीबियों पर शक गहरा गया है। बताया जा रहा है कि प्रदीप के किसी करीबी ने उन्हें शराब पीने के लिए बुलाया था। पुलिस को मौके से शराब के दो गिलास मिले हैं। पुलिस प्रदीप के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है। माना जा रहा है कि पार्टी के दौरान हुए विवाद में प्रदीप की हत्या की गई है।
TagsUPसंविदाकर्मीहत्या UPcontract workermurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





