उत्तर प्रदेश

UP News: केमिकल के ड्रमों से भरा कैंटर बिजली के खंभे से टकराकर पलटा, लगी आग

Sarita
5 July 2025 9:32 AM IST
UP News: केमिकल के ड्रमों से भरा कैंटर बिजली के खंभे से टकराकर पलटा, लगी आग
x
UP News: अमरोहा के गजरौला में केमिकल के ड्रमों से लदा कैंटर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। टक्कर लगने से कैंटर में आग लग गई। इसके चालक की जलकर मौत हो गई। वह बछरायूं का रहने वाला था और मुंबई से केमिकल लेकर आ रहा था। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह ट्रक में लगी आग बुझाई। लेकिन उसमें कुछ नहीं बचा। चालक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। शनिवार सुबह पांच बजे केमिकल के ड्रमों से लदा कैंटर धनौरा की ओर जा रहा था। कैंटर में कई यात्री बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुमराला चौकी के पास कैंटर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। टक्कर लगने से खंभा भी टूट गया। उस समय बिजली आ रही थी।
करंट का तार कैंटर से छू गया। जिससे उसमें आग लग गई। बताया जा रहा है कि उसमें बैठे यात्रियों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बछरायूं निवासी चालक जमाल फंस गया। उसकी जलकर मौत हो गई। उधर से गुजर रहे बहलोलपुर गांव निवासी रूप सिंह अंबेडकर ने कैंटर में आग लगी देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि चालक कैंटर को मुंबई से लेकर आ रहा था। यह केमिकल किसका था और कहां ले जाना था। इस बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story