- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: यात्रियों से...

x
UP News: आगरा के फतेहाबाद क्षेत्र के परौली सिकरवार घाट पर सोमवार शाम यमुना नदी में यात्रियों से भरी नाव खराब हो गई। पानी भरने से नाव डूबने लगी। लोगों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई। नाव में 35 से अधिक लोग सवार थे। आठ बाइक भी रखी थीं। फतेहाबाद के परौली सिकरवार और फिरोजाबाद के नंदा नगला गांव के बीच यमुना घाट पर स्थानीय ग्रामीण नाव चलाते हैं। परौली सिकरवार और आसपास के अन्य गांवों के 35 से अधिक लोग सोमवार शाम साढ़े पांच बजे मालपुआ खाने नगला गांव जा रहे थे। नाव पर पुरुष और महिलाएं दोनों सवार थे।
नाव में आठ बाइक भी रखी थीं। जैसे ही नाव यात्रियों को लेकर नदी में आगे बढ़ी। कुछ दूर जाने पर नाव का निचला हिस्सा टूट गया। नाव नदी में डूबने लगी। बैठे लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों ने नदी में कूदकर अपनी जान बचाई। किसी तरह बाइकों को पानी से बाहर निकाला गया। लोगों ने बताया कि हादसा नदी के करीब एक मीटर अंदर हुआ है। जहां पानी गहरा नहीं था।
अगर नाव नदी के बीच में डूब जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों ने बताया है कि परौली सिकरवार और नंदा नगला के लोग आपस में समय बांटकर तय दिनों में नाव चलाते हैं। नाव काफी पुरानी हो गई थी, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। थाना प्रभारी का कहना है कि मंगलवार को टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। अभी तक उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।
TagsUPभरीनावटूटीअफरा-तफरीUPfullboatbroke downcausing chaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





