- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News :6 साल की...
उत्तर प्रदेश
Up News :6 साल की चचेरी बहन से रेप, फिर शव नहर में फेंका
Sarita
28 Jun 2025 10:15 AM IST

x
Up News : उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां पर चचेरे भाई ने अपनी हवस मिटाने के लिए 6 साल की बहन को शिकार बना लिया। आरोपी ने उसे बाग में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की और फिर उसका गला दबाकर उसे मार दिया। इसके बाद उसके शव को नहर की पुलिया में छिपा दिया और उसके कपड़े भी नहर में बहा दिए। इस दरिंदगी की जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया।
ये पूरा मामला औरास थाना के एक गांव का है। यहां की निवासी छह साल की बच्ची गुरुवार रात करीब 8 बजे घर के पास ही अहाते में सो रहे बाबा को पीने के लिए पानी देने गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। बाबा के पास सो जाने की आशंका पर पिता, उसे देखने गया तो वह नहीं मिली। परिवार वाले काफी घबरा गए और बच्ची की तलाश करने लगे। आसपास के नालों, तालाब और झाड़ियों में उन्होंने बच्ची की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जानकारी पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष मो. इरशाद पहुंचे और फॉरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वायड को बुलाकर तलाश शुरू की।
पुलिस बच्ची की तलाश कर रही थी। खोजी कुत्ता घटनास्थल से 400 मीटर दूर जाने के बाद लौट आया। परिजन और पुलिस बच्ची की तलाश कर रहे थे, तभी घर से करीब 600 मीटर दूर नहर माइनर में शव बहता दिखा। पुलिस ने बच्ची के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पूछताछ करने के लिए बगीचे में रखवाली करने वाले लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, बच्ची के बाबा ने बताया कि उनका पौत्र (मृत बच्ची का रिश्ते में चचेरा भाई) भी नहीं दिखा है। तभी पुलिस को शक हुआ और उसकी तलाश शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि बच्ची को उसके साथ देखा गया था।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। दविश देने पर आरोपी भाग गया। लेकिन, मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूछताछ की और आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने नशे में रेप करने की बात कही। उसने बताया है कि बच्ची के लहूलुहान और बेहोश होने पर वह घबरा गया। करतूत उजागर होने और जेल जाने के डर से उसने बच्ची का मुंह दबाकर गला घोट दिया। उसके कपड़े भी नहर में फेंक दिए थे। आरोपी ने खुद के कपड़ो पर लगे खून को भी नहर के पानी में साफ किया था।
TagsUpचचेरी बहनरेपशवनहरUpcousinrapebodycanal जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





