उत्तर प्रदेश

UP News: TMUकैंपस में बिजली गिरने से 5 छात्र झुलसे, दो की हालत गंभीर

Sarita
11 April 2025 7:24 AM IST
UP News: TMUकैंपस में बिजली गिरने से 5 छात्र झुलसे, दो की हालत गंभीर
x
UP News: तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय (टीएमयू) परिसर में गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। रात करीब आठ बजे परिसर में पेड़ के नीचे खड़े पांच छात्र अचानक बिजली गिरने से झुलस गए। हादसे में दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है। झुलसे छात्रों की पहचान संस्कार जैन, सिद्धांत कुमार, मानव सिंह, शिवेश सिंह और बंटी राजा के रूप में हुई है। सभी को तुरंत टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉक्टरों के मुताबिक शिवेश सिंह और बंटी राजा की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें गहन चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बारिश से बचने के लिए सभी छात्र पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में छात्र आ गए। विश्वविद्यालय प्रशासन और सुरक्षा टीम ने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया
Next Story