- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: आंधी-तूफान और...
UP News : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है. खासकर गोरखपुर और बस्ती जिलों में हालात ज्यादा खराब रहे. बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत हो गई है. इनमें गोरखपुर के 13 वर्षीय सौरभ और 52 वर्षीय सुशील देवी और बस्ती के 60 वर्षीय राम चरण और 55 वर्षीय चंद्रावती शामिल हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस पर दुख जताया है और प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने के आदेश दिए हैं|
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को मौके पर जाकर फसलों के नुकसान का सर्वे करने और किसानों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने को कहा है. राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि एक मई की सुबह से पूर्वांचल के जिलों में अचानक मौसम खराब हो गया, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा और जनहानि भी हुई. सीएम योगी के आदेश पर किसानों को 24 घंटे के अंदर मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है|
TagsUPआंधी-तूफानबिजलीगिरने4 मौत UPstormlightning4 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





