- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: महाकुंभ स्नान...
उत्तर प्रदेश
UP News: महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत
Sarita
26 Feb 2025 9:52 AM IST

x
UP News: प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगढ़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है. बुधवार सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे में 4 की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई. कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई. हादसे की सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने इस हादसे में घायल हुए तीनों लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. चारों मृतकों के शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|
हादसा अयोध्या-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी श्रद्धालु बिहार, झारखंड और कोलकाता से आए थे और सभी अयोध्या रामलला के दर्शन कर प्रयागराज के लिए निकले थे. श्रद्धालु प्रयागराज में महाकुंभ के आखिरी स्नान पर्व पर स्नान करने जा रहे थे. प्रतापगढ़ में देहात कोतवाली क्षेत्र के राजगढ़ गांव के पास सुबह उनकी कार अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. साथ ही मृतक और घायलों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
TagsUPस्नानश्रद्धालुओंमौतUPbathdevoteesdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





