- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: मेले से अगवा...
उत्तर प्रदेश
Up News: मेले से अगवा कर 3 साल के मासूम को बेचा, पुलिस ने ऐसे छुड़ाया, 2 लोग गिरफ्तार
Sarita
30 March 2025 11:20 AM IST

x
Up News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पुलिस ने 3 वर्षीय लड़के को मुक्त कराया है, जिसे यहां से कथित तौर पर अगवा करके आंध्र प्रदेश में एक जोड़े को बेच दिया गया था। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कार्तिक मौर्य को पिछले साल 27 दिसंबर को गुलजार शाह मेला क्षेत्र से अगवा किया गया था। उन्होंने कहा कि बच्चे को मुक्त कराकर शनिवार को उसके परिवार को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने कहा कि मौर्य अपनी मां और परिवार के साथ 'मेला' देखने गया था, और शाम करीब 5 बजे सामान खरीदते समय लापता हो गया। मिश्रा ने कहा कि परिवार की शिकायत के आधार पर बिसवां थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि कार्तिक को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक परिवार को बेच दिया गया था। मिश्रा ने कहा कि 19 मार्च को लड़के को बचाने और उसे सुरक्षित घर लाने के लिए पुलिस टीम भेजी गईं।
2 महिलाओं को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी पुलिस
एसपी ने कहा कि पुलिस जांच के दौरान बच्चों को अगवा करके नि: संतान दंपत्तियों को बेचने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह की संलिप्तता का पता चला है। एसपी ने बताया कि मानव तस्करी गिरोह में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो पुरुषों- अभय वर्मा और उमाशंकर- के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
TagsUpअगवामासूमबेचापुलिसछुड़ाया2 गिरफ्तार Upkidnappedinnocentsoldpolicerescued2 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





