उत्तर प्रदेश

UP News: सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Sarita
2 March 2025 11:18 AM IST
UP News: सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत
x
UP News: कटघर थाना क्षेत्र में देर रात खराब ट्रक को धक्का दे रहे लोगों को पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. कटघर थाना क्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर दिल्ली से लखीमपुर जा रहा एक ट्रक अचानक खराब हो गया. देर रात ट्रक खराब होने पर कुछ लोग उसे धक्का देने लगे. इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक ने इन लोगों को टक्कर मार दी|
इस हादसे में लवकुश, अशोक और शेर नाम के युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि चेतराम, विनोद, राम लखन और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलने पर कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस के मुताबिक ये सभी लोग लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं. पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दे दी है|
Next Story