उत्तर प्रदेश

Up News: एंबुलेंस और कार की टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत

Sarita
19 April 2025 8:26 AM IST
Up News: एंबुलेंस और कार की टक्कर में 2 की दर्दनाक मौत
x
Up News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना सरसावा क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एंबुलेंस और कार की आमने-सामने की टक्कर में एक मरीज और एंबुलेंस चालक की मौत हो गई तथा मरीज के परिवार के 3 अन्य सदस्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि थाना गागलहैड़ी के गांव हसनपुर निवासी फरमान अपनी एंबुलेंस में गांव भूलनी निवासी मरीज रईस को मुलाना के एक अस्पताल में ले जा रहा था। जैन ने बताया कि शुक्रवार देर शाम जब एंबुलेंस थाना सरसावा के अंतर्गत सहारनपुर-अंबाला हाईवे पर गांव सौराना के पास पहुंची तो सामने से तेज गति से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में रईस (27) और फरमान (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस में सवार रईस की पत्नी गुलनाज, 10 वर्षीय बेटा अब्दुल्ला और मृतक का चचेरा भाई ताफी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैन ने बताया कि मौके पर पहुंची सरसावा पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story
null