- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: शादी का...
उत्तर प्रदेश
UP News: शादी का निमंत्रण देने गए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत
Sarita
25 Feb 2025 10:07 AM IST

x
UP News: अंबेडकरनगर जिले में बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने गए बाइक सवार पिता समेत दो लोग रविवार रात सड़क हादसे में घायल हो गए। बिरसिंहपुर अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। दोनों दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किशनगरपुर के रहने वाले थे। सोमवार को शव हटाने को लेकर परिजनों और डॉक्टरों के बीच कहासुनी हो गई थी। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के किशनगरपुर भटपुरा गांव निवासी रोशनलाल (38) के चार बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी माधुरी, दूसरी श्रद्धा, तीसरी दीपांशु और सबसे छोटा शनि है। माधुरी की शादी तीन मार्च को तय है। रविवार को वह गांव के ही दोस्त शिव प्रसाद (32) के साथ बाइक से शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने अंबेडकरनगर जिले में गए थे।
रात करीब आठ बजे रोशनलाल और शिव प्रसाद बाइक से घर लौट रहे थे। महरुआ थाना क्षेत्र के दोस्तपुर-महरुआ मार्ग पर बलईपुर गांव के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को एंबुलेंस से बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। शव रातभर अस्पताल में ही पड़े रहे। सोमवार सुबह जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ बिरसिंहपुर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने शवों को घर ले जाने की मांग की। इस बात को लेकर उनकी डॉक्टरों से कहासुनी भी हुई। पुलिस के समझाने पर परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
TagsUPशादीनिमंत्रणहादसे2 मौतUPweddinginvitationaccident2 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





