- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: 1300 रुपए में...
उत्तर प्रदेश
UP News: 1300 रुपए में एक गुजिया,क्या है इसमें खास, क्यों है इतनी महंगी
Sarita
13 March 2025 9:52 AM IST

x
UP News: होली जितना रंगों का त्योहार है, उतना ही गुझिया का भी त्योहार है. देश-दुनिया के कई हिस्सों में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. एक-दूसरे को रंग लगाने के साथ ही लोग इस मौके पर एक-दूसरे को गुझिया भी खिलाते हैं. आज हम एक ऐसी गुझिया के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. अभी तक आपने 200 से 300 और 800 रुपये किलो वाली गुझिया खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी ऐसी गुझिया खाई है, जिसकी एक पीस की कीमत 1300 रुपये हो. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गोरी स्वीट नाम की एक मिठाई की दुकान अपनी गोल्डन गुझिया के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है. गोल्डन गुझिया की कीमत 1300 रुपये प्रति पीस है. अगर एक किलो की बात करें तो इसकी कीमत 50 हजार रुपये है. इतनी महंगी गुझिया देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में दुकान पर पहुंच रहे हैं. गोल्डन गुझिया में 24 कैरेट सोने का इस्तेमाल किया गया है. जिस वजह से यह इतनी महंगी है. आइए जानते हैं गोल्डन गुझिया में क्या खास है. एक पीस की कीमत 1300 रुपये है|
दुकान के मैनेजर शिवकांत चतुर्वेदी ने बताया कि हमारी गुजिया में खास तरह के ड्राई फ्रूट्स भरे गए हैं. गुजिया पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ी हुई है. गोल्डन गुजिया के एक पीस की कीमत 1300 रुपये है. इसे बेहद खूबसूरत तरीके से पैक किया जा रहा है. गोल्डन गुजिया के एक पीस को भी उसी तरह पैक किया जा रहा है जैसे सुनार की दुकान पर सोने की अंगूठी को पैक किया जाता है|
गुजिया पर सोने का वर्क लगाया गया है, जो इसे अपने आप में बेहद खास और कीमती बनाता है. इसमें वेस्ट क्वालिटी के ड्राई फ्रूट्स डाले गए हैं. गोरी स्वीट के मैनेजर चतुर्वेदी ने बताया कि गोल्डन गुजिया में पिस्ता और कश्मीरी केसर का भी इस्तेमाल किया गया है|
TagsUP1300 गुजियाखासमहंगी UP1300 Gujiyaspecialexpensiveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





