- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: एंटीबायोटिक,...
उत्तर प्रदेश
UP News: एंटीबायोटिक, पेट रोग, मधुमेह सहित 12 दवाएं संदिग्ध, तीन मेडिकल स्टोर पर छापा
Sarita
26 Feb 2026 9:31 AM IST

x
UP News: आगरा में औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित तीन और मेडिकल स्टोर पर छापा मारा और करीब 10 घंटे तक जांच की। इसमें दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड में गड़बड़ी मिली, 12 दवाएं संदिग्ध मिली हैं। इनकी जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। संचालकों को नोटिस देकर रिकॉर्ड भी तलब किए गए हैं।सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि टीम ने न्यू भगवती मेडिकल एजेंसी, राजधानी ड्रग हाउस और ओम ड्रग हाउस पर जांच की। इनके भंडारण, दवाओं की बिक्री और खरीद के बिल की जांच की गई। कंप्यूटर-रजिस्टर खंगालते हुए बिल से मिलान में कुछ दवाओं के स्टॉक और बिक्री का मिलान नहीं हुआ। 12 दवाएं संदिग्ध मिलीं।
इनमें एंटीबायोटिक, पेट रोग, मधुमेह, नींद में प्रयोग होने वाली दवाएं हैं। न्यू भगवती मेडिकल एजेंसी से 8 और राजधानी ड्रग हाउस से 4 नमूने लिए हैं। लैब की जांच में ये फेल मिलने पर संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। ओम ड्रग हाउस से कोई नमूना नहीं लिया गया है। संचालकों को नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल तलब किए हैं। इनकी जांच की जाएगी।
सहायक आयुक्त ने बताया कि बीते रविवार-सोमवार को मुख्यालय की टीम ने फव्वारा स्थित माहेश्वरी कॉम्प्लेक्स में छापा मारकर सैंपल, नकली और अन्य संदिग्ध दवाओं से भरे 6 कार्टन जब्त किए थे। इनमें 55 तरह की दवाएं थीं। एक को छोड़कर 54 दवाएं सैंपल की थीं। जांच के लिए 5 नमूने भेजे हैं। मुख्यालय की टीम की शुरुआती सूची में 10 मेडिकल एजेंसी के नाम थे। इनमें से 6 स्टोर की जांच हो गई है, दो गोदाम सील हैं। अभी दो की और जांच होनी हैं, ये सील हैं। इन पर किसी फर्म का बोर्ड नहीं लगा है। इसमें एक फर्म के मकान मालिक को बुलाया है। दूसरी का मालिक बीमार बताया गया है जो अस्पताल में भर्ती है। उनके सामने ही गोदाम की सील खोलकर जांच की जाएगी।
औषधि विभाग की टीम ने 6 मेडिकल एजेंसी पर छापा मारकर जांच की है। कुल 20 नमूने भी लिए हैं। इनमें भगवती ड्रग सेंटर और तनु मेडिकल एजेंसी में दवाओं की खरीद-बिक्री की गड़बड़ी मिली। तनु मेडिकल एजेंसी में सैंपल की दवाएं भी मिली थीं। विश्वनाथ फार्मा में 7.40 लाख रुपये गल्ले में मिले थे, जो बिक्री से ज्यादा पाए गए थे। उन्हें नोटिस देकर रुपयों का हिसाब मांगा है।
भगवती ड्रग सेंटर, तनु मेडिकल एजेंसी, विश्वनाथ फार्मा, न्यू भगवती मेडिकल एजेंसी, राजधानी ड्रग हाउस, ओम ड्रग हाउस।
TagsUPएंटीबायोटिक12 दवाएं संदिग्धमेडिकल स्टोरछापाUP: Antibiotics12 medicines suspectedmedical store raided. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





