- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: पराली की आग...
उत्तर प्रदेश
Up News: पराली की आग से निकली चिंगारी से 12 झोपड़ियां जलकर राख
Sarita
13 May 2025 9:25 AM IST

x
Up News: सहाना गांव में सोमवार की दोपहर खेत में पराली जलने से 12 परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। तेज लपटों व धुएं के कारण क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया। लोग रसोई गैस सिलेंडर लेकर भागने लगे। ताकि बड़ा हादसा न हो जाए। घटना में राशन, नकदी, जेवर जल गए। ग्रामीणों ने समर सेबल पंपिंग सेट चलाकर आग बुझाना शुरू किया, लेकिन पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड ने चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि पश्चिम दिशा में एक किसान के खेत में पराली जल रही थी।
इसकी चिंगारी तालाब के पास बनी बांस की झोपड़ी तक पहुंच गई। जिससे बांस तेजी से जलने लगा। काफी ऊंची लपटें उठने लगीं। लपटों ने छोटकन व उसके आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में आसपास की सभी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। 12 झोपड़ियां और मकान जल गए। घरों में रखा अनाज भी जल गया। मवेशियों का भूसा भी जलकर राख हो गया। इसके अलावा साइकिल और ठेला समेत अन्य घरेलू सामान भी जल गया। घर के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। आग की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय विधायक योगेश शुक्ला वहां पहुंचे और आग से प्रभावित लोगों को हर तरह की मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
TagsUpचिंगारी12 झोपड़ियांराखUpspark12 hutsburnt to ashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





