- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: गोदाम में...
उत्तर प्रदेश
Up News: गोदाम में विस्फोट से क्षेत्र में हड़कंप, गेहूं की फसल जलकर राख
Sarita
10 April 2025 7:38 AM IST

x
Up News : गांव के बाहर खेतों में बने आतिशबाजी के गोदाम में शाम को जोरदार धमाका हुआ। धमाके से आसपास का इलाका दहल गया। खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी और सबमर्सिबल से आग पर काबू पाया। तब तक गोदाम और खेत में रखी गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। नगरिया तालपार में सौरिख के आजादनगर निवासी रामसरन पुत्र छक्कूलाल के खेत में पक्के कमरे में शहर के इंदिरा नगर निवासी फजले रसूल और राशिद का आतिशबाजी का गोदाम है। गोदाम के बगल में शंकरलाल पुत्र जुग्गीलाल और सुखलाल का खेत है। गोदाम के पास ही उनके खेत में किसी ने खरपतवार में आग लगा दी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे आग बंद गोदाम तक पहुंच गई और गोदाम में जोरदार धमाका होने लगा। इससे गोदाम ढह गया।
धमाकों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण भाग निकले। आग ने सुखलाल के खेत में रखे गेहूं के गट्ठरों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी का छिड़काव कर खेतों में लगी आग और फिर आतिशबाजी के गोदाम में लगी आग पर काबू पाया। इस दौरान सुखलाल का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी, तहसीलदार अवनीश कुमार, थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा, लेखपाल औरंगजेब भी मौके पर पहुंच गए। खेतों में बने आतिशबाजी के गोदाम में आग लगने से गोदाम ढह गया और गोदाम का गेट 20 मीटर दूर जा गिरा और एक घंटे तक रुक-रुककर धमाके होते रहे, जिससे ग्रामीण पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए।
TagsUpगोदामविस्फोटगेहूंराखUpwarehouseexplosionwheatashes जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





