- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime: प्रेम विवाद...
उत्तर प्रदेश
Up Crime: प्रेम विवाद में युवती की हत्या मामले का खुलासा,युवक गिरफ्तार
Sarita
28 Jan 2026 9:39 AM IST
Up Crime: ताज नगरी आगरा से एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है। जहां ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके ही ऑफिस में काम करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने पहचान छिपाने की कोशिश भी की थी।मृतका की पहचान मिन्सी के रूप में हुई है, जो संजय पैलेस स्थित एक ऑफिस में HR मैनेजर के पद पर काम करती थी। उसी ऑफिस में विनय सिंह राजपूत नाम का युवक भी कार्यरत था।24 तारीख को रामबाग ब्रिज के पास एक बोरे में मानव शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली।
शव की हालत ऐसी थी कि पहचान तुरंत नहीं हो सकी। जांच के दौरान पुलिस की नजर हाथों पर लगी नेल पॉलिश पर गई। इसी आधार पर गुमशुदगी रिपोर्ट से मिलान किया गया और परिजनों को बुलाया गया। नेल पॉलिश के रंग से पहचान पक्की हुई कि शव मिन्सी का ही है। डीसीपी सिटी अली अब्बास ने मामले की जांच के लिए 5 टीमें गठित कीं।मिन्सी के लापता होने के बाद विनय भी परिवार के साथ उसे खोजने का दिखावा कर रहा था। पुलिस को उसके व्यवहार पर संदेह हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने हत्या की बात कबूल कर ली।पुलिस के अनुसार, विनय और मिन्सी एक-दूसरे को जानते थे और ऑफिस में साथ काम करते थे। आरोपी का कहना है कि दोनों के बीच निजी संबंध थे और आपसी विवाद के बाद उसने गुस्से में यह कदम उठाया। हालांकि, परिजनों ने इस दावे को गलत बताया है और कहा है कि दोनों सिर्फ सहकर्मी थे।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार को ऑफिस में छुट्टी होने के कारण वहां कोई और मौजूद नहीं था। वहीं दोनों के बीच बहस हुई और घटना हो गई। बाद में आरोपी ने सबूत मिटाने और पहचान छिपाने की कोशिश की। वह शव को यमुना में फेंकने जा रहा था, लेकिन रास्ते में घबराकर बोरा वहीं छोड़कर भाग गया।पुलिस ने करीब 10 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अभी कुछ हिस्सों की बरामदगी बाकी है और तलाशी जारी है।मिन्सी के परिजनों का कहना है कि इस मामले में और लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिवार ने कहा है कि पूरी बरामदगी और जांच के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
TagsUp Crimeप्रेम विवादयुवतीहत्याखुलासायुवकगिरफ्तारUP Crimelove disputewomanmurdercase solvedyoung manarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





