छत्तीसगढ़

सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दोस्त वीरेंद्र थावानी का निधन

Nilmani Pal
28 Jan 2026 9:16 AM IST
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दोस्त वीरेंद्र थावानी का निधन
x

रायपुर। सांसद बृजमोहन अग्रवाल के दोस्त वीरेंद्र थावानी का निधन हो गया है। श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने कहा, मेरे पुराने साथी एवं निज सहायक वीरेंद्र थावानी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।

उन्होंने लंबे समय तक एक समर्पित, कर्मठ और विश्वसनीय सहयोगी के रूप में अपनी सेवाएं दीं। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में हम सभी की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

ॐ शांति!


Next Story
null