- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: ग्लाइंडर से...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: ग्लाइंडर से काटा पति का शव, पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश
Sarita
23 Dec 2025 7:50 AM IST

x
UP Crime: संभल जिले के चंदौसी में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना । यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की न सिर्फ बेरहमी से हत्या की, बल्कि सबूत मिटाने के लिए शव को कई टुकड़ों में काट डाला। पहले हथौड़े और लोहे की रॉड से वार कर पति को मौत के घाट उतारा गया, फिर ग्लाइंडर की मदद से शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। गर्दन अलग की गई, हाथ-पैर काटे गए और इसके बाद शव के हिस्सों को अलग-अलग जगह ठिकाने लगाया गया।
हत्या के बाद धड़ को गांव के नाले में फेंक दिया गया, जबकि कटे हुए हाथ-पैर और सिर को राजघाट पर गंगा में बहा दिया गया। हैरानी की बात यह रही कि इतनी नृशंस वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी ने खुद ही थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी, ताकि शक की सुई उस पर न जाए।
पुलिस के मुताबिक, 15 दिसंबर को चंदौसी नगर से सटे पत्रुआ गांव के नाले में एक सड़ी-गली और क्षत-विक्षत लाश मिली थी। शव का धड़ तो बरामद हो गया, लेकिन सिर और हाथ-पैर गायब थे। शुरुआती जांच में शव की पहचान मुश्किल लग रही थी, लेकिन दो दिन बाद मिले एक कटे हुए हाथ पर ‘राहुल’ नाम गुदा हुआ मिला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने पहचान की दिशा में जांच आगे बढ़ाई।
जांच के दौरान पता चला कि चुन्नी मोहल्ला निवासी रूबी ने करीब एक महीने पहले अपने पति राहुल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसी शिकायत ने पुलिस को शक के घेरे में ला दिया। जब पुलिस ने गहराई से पूछताछ की तो रिश्तों की कड़वी सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रूबी के अपने ही मोहल्ले के युवक गौरव के साथ अवैध संबंध थे। राहुल इन रिश्तों का लगातार विरोध करता था। 18 नवंबर को उसने रूबी और गौरव को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इस बात को लेकर तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। राहुल ने न सिर्फ मारपीट की, बल्कि दोनों को बदनाम करने और नग्न अवस्था में मोहल्ले में घुमाने की धमकी भी दे दी।
यही धमकी रूबी और उसके प्रेमी गौरव के लिए कत्ल की वजह बन गई। उसी दिन दोनों ने राहुल को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली।
हत्या को अंजाम देने के बाद शव को ठिकाने लगाने की पूरी योजना बनाई गई। 19 नवंबर को गौरव ने खासतौर पर ग्लाइंडर खरीदा, ताकि शव के टुकड़े किए जा सकें। रूबी बाजार से पॉलीथिन के बड़े बैग लेकर आई। पहले सिर और हाथ-पैर काटे गए, फिर उन्हें बैग में भरकर गंगा में बहा दिया गया। धड़ को पत्रुआ गांव के नाले में फेंक दिया गया, जहां से पुलिस ने बाद में उसे बरामद कर लिया। हालांकि, सिर और हाथ-पैर अब तक नहीं मिल पाए हैं।
पुलिस ने रूबी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी, एक चार पहिया वाहन, ग्लाइंडर, ब्रश और अन्य सामान बरामद कर लिया है। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि हत्या के आरोप में पत्नी रूबी और उसके प्रेमी गौरव के खिलाफ चालान कर दिया गया है। दोनों ने मिलकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल राहुल के सिर, हाथ और पैर बरामद नहीं हो सके हैं। मामले को मजबूत बनाने के लिए डीएनए सैंपल लिए गए हैं, ताकि अदालत में आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जा सके।
TagsUPCrimeपत्नीप्रेमीखौफनाकसाजिशUPWifeLoverGruesomeConspiracy जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





