उत्तर प्रदेश

UP Crime: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन नाबालिग हिरासत में, दो गिरफ्तार

Renuka Sahu
8 Feb 2025 3:19 AM GMT
UP Crime: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन नाबालिग हिरासत में, दो गिरफ्तार
x
UP Crime: बलिया जिले के रसड़ा क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया और दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय लड़की एक फरवरी की रात अपनी बहनों के साथ घर में सो रही थी, तभी उसी गांव के पांच लोग उसका मुंह बंद कर उसे जबरन खेत में ले गए और उनमें से दो ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।
रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसके पूरे परिवार को जान से मार देंगे। रसड़ा कोतवाली प्रभारी रितेश सिंह ने बताया कि लड़की की मां की तहरीर पर गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया और शुक्रवार को तीन नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया और दो अन्य को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों में तीन नाबालिग हैं। अन्य दो आरोपियों की उम्र 22 से 25 वर्ष के बीच है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story