- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime:बोरे में...
उत्तर प्रदेश
UP Crime:बोरे में महिला का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
Sarita
19 July 2025 10:26 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला की हत्या कर उसके शव को बांध के जल क्षेत्र में बोरे में भरकर फेंक दिया गया। यह मामला प्रेम प्रसंग, धोखे, ईर्ष्या और साजिश का जाल बनकर सामने आया। महिला की पहचान रानी रायकवार के रूप में हुई है, जो एक साल से अपने प्रेमी जगदीश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इंस्टाग्राम पर रानी की गतिविधियों से नाराज प्रेमी ने पहले उसे जहर देकर मार डाला और फिर उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए यूट्यूब और गूगल से 'हत्या के गुर' सीखे।
इतना ही नहीं, हत्या के बाद उसने इंस्टाग्राम से रील पोस्ट कर रानी के इंस्टा फ्रेंड को फंसाने की साजिश भी रची। 16 जुलाई 2025 को थाना बार क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बस्तगुवां और मथुरा के बीच स्थित शहजाद बांध के भराव क्षेत्र में बोरे में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। शव सड़ी-गली हालत में होने के कारण शिनाख्त मुश्किल थी, लेकिन महिला के हाथ पर खुदा "आर जगदीश" नाम पुलिस के लिए अहम सुराग बन गया। सोशल मीडिया पर यह जानकारी वायरल होते ही ग्राम करमई निवासी नरेंद्र रायकवार के परिजनों ने मृतका की पहचान रानी रायकवार के रूप में की। बाद में मृतका के पिता लल्लू रायकवार को दिल्ली से बुलाया गया, जिन्होंने शव की पहचान की।
TagsUPमहिलाशवसनसनीUPwomanbodysensation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





