- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: गेहूं के...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: गेहूं के खेत में मिला लापता महिला का शव,दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Sarita
1 March 2026 8:13 AM IST

x
UP Crime: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को गांव के ही कुछ लोग घर से जबरन मुंह दबाकर उठा ले गए। घटना 23 फरवरी की रात की है। परिजन महिला की तलाश कर रहे थे। उसका शव शनिवार को गेहूं के खेत से बरामद हुआ। परिजनों का आरोप है कि फरधान पुलिस से कई बार शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले को दबाए रखा। मृतका के बेटे ने मां को खींच ले जाने की पुष्टि भी की है।
गांव निवासी महिला का शव शनिवार सुबह गेहूं के खेत में पड़ा देख सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के अनुसार शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। शव देखकर परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या आरोप लगाया है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतका के पुत्र ने बताया कि उसके चचेरे भाई की शादी 25 फरवरी को थी। इसके लिए उसकी मां 23 फरवरी की रात वहां गाने बजाने गई थी। वहां से वह रात दस बजे घर के लिए निकली। आरोप है कि देर रात गांव के ही चार लोग आए और जबरन उसकी मां का मुंह दबाकर उसे अपने साथ ले गए। पुत्र ने सभी आरोपियों की पहचान करते हुए पुलिस को सूचना दी थी।
आरोप है कि पुलिस इस मामले में लापरवाही बरतती रही। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतका के पुत्र ने बताया कि फरधान थाना पुलिस ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो एसपी से भी मिलकर कार्रवाई करने और सकुशल मां की बरामदगी की गुहार लगाई। एसपी ने एसओ को निर्देश जारी करते हुए मामले को गंभीरता से लेने की बात कही थी लेकिन इसके बाद भी एसओ ने मामले में लापरवाही बरती। पुलिस महज गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले को ठंडेबस्ते में डाल दिया।
मृतका के भतीजे ने बताया कि गांव के ही राजेश कुमार, सूरज कुमार, शिवरतन और दुर्वेश से उसकी पुरानी रंजिश है। लड़की को भगा ले जाने के आरोप में दो लोग जेल में है, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। आरोप है कि उसी रंजिश में उसकी चाची की हत्या कर दी गई है।
मृतका के भतीजे ने बताया कि चाची की तलाश की जा रही थी। इधर आरोपी गांव के ही गेहूं के खेत में बार-बार आ जा रहे थे। शंका होने घर के अन्य लोगों को इस बात की जानकारी दी गई तो सभी एक साथ खेत पर पहुंचे जहां पर गेहूं की फसल के बीचोंबीच महिला का शव पड़ा देखा तो परिजनों में चीख-पुकार मच गई।सीओ सिटी विवेक तिवारी ने बताया कि महिला की गुमशुदगी 26 फरवरी को दर्ज की गई थी। इसका शव गेहूं के खेत में मिला है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsUP Crimeगेहूंखेतमहिलाशवहत्याआशंका UP Crimewheatfieldwomanbodymurdersuspicion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





