- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: नाबालिग...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: नाबालिग लड़की से कैफे में सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sarita
28 Jan 2025 6:21 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नई मंडी थाने के विश्वकर्मा चौक स्थित एक कैफे में 15 वर्षीय 10वीं की छात्रा से दो युवकों द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली राव ने सोमवार को यहां बताया कि पुलिस ने विशाल, उसके दोस्त अंकित और कैफे मालिक अक्षय शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की शिकार नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बालिग है। नाबालिग लड़की के परिजनों द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की को पिलाने के बहाने एक स्थानीय कैफे में ले जाया गया, जहां विशाल और अंकित नाम के दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
TagsUPनाबालिगसामूहिकदुष्कर्मUPminorgangrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





