- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: पैसों के...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: पैसों के विवाद में ईंट से कुचलकर मजदूर की हत्या
Sarita
14 Dec 2024 10:56 AM IST

x
UP Crime: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सनसनीखेज घटना सामने आई है. जहां, पैसे लेने गए एक मजदूर की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई. मजदूर का अपने ही दोस्तों से विवाद था. मृतक का परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है. ये पूरा मामला जिले के मलपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुरी धनौली का है. लक्ष्मणपुरी निवासी मोनू अपने दोस्तों के साथ मलपुरा गया था. वहां से लौटते समय मोनू ने अपने दोस्तों से पैसे मांगे. जिसके बाद उसके दोस्त नाराज हो गए और उनके बीच कहासुनी हो गई|
मामला इतना बढ़ गया कि मजदूर के दोस्तों ने उसे ईंट से बुरी तरह पीटा और तिरपाल में छिपाकर भाग गए. मामले की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मोनू को आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, मलपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. परिजनों ने ईंट से कुचलकर हत्या का आरोप लगाया है. कुछ युवकों को हिरासत में लिया गया है|
TagsUPपैसोंविवादमजदूरहत्याUPmoneydisputelaborermurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





