भारत

पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा

jantaserishta.com
14 Dec 2024 10:41 AM IST
पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी ढेर, क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा
x
एक सब इंस्पेक्टर के घायल होने की खबर है.
पटना: बिहार की राजधानी पटना का जक्कनपुर थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज गया। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के साथ मुठभेड़ में कुख्यात अजय राय मारा गया। इस घटना में एक सब इंस्पेक्टर के घायल होने की खबर है। दरअसल, एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि कुख्यात अपराधी अजय राय संजय नगर स्थित एक मकान में अपने साथियों के साथ छिपा है। लुटेरों ने यहां बिजली मिस्त्री आकाश यादव बनकर एक मकान किराए पर लिया था।
सूत्रों से जानकारी मिली थी कि इन्होंने कोई लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए 9 दिसंबर को यहां किराए पर मकान लिया था। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार देर रात उस मकान को घेर लिया और पहले चेतावनी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पहले माइकिंग के जरिए चेतावनी दी जा रही थी, इसी बीच एक घर की खिड़की खुली और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया।
पुलिस ने इसके बाद मोर्चा संभाला और फिर मुठभेड़ में अजय राय मारा गया। इस दौरान उसके दो साथी भागने में सफल रहे। अजय राय पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर सारण जिले में 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। इसमें हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। अजय की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। मृतक सारण जिले का रिविलगंज का रहने वाला था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story