उत्तर प्रदेश

UP Crime: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति

Sarita
26 April 2025 6:23 AM IST
UP Crime: पत्नी की हत्या कर थाने पहुंचा पति
x
UP Crime: कोतवाली थाना क्षेत्र बाहरी कॉलोनी के खालिद ने 18 साल पहले आसमा से प्रेम विवाह किया था. दोनों के 7 बच्चे भी थे. वहीं आसमा का पड़ोस में रहने वाले एक युवक से अवैध संबंध था. खालिद ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद उसने अपनी पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. शुक्रवार को एक बार फिर दोनों के बीच अवैध संबंधों को लेकर झगड़ा हुआ|
इस दौरान गुस्से में आकर खालिद ने आसमा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कोतवाली थाने जाकर पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या उसके अवैध संबंधों के चलते की है। पत्नी का शव घर में पड़ा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story