भारत
BIG BREAKING: बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी में लगी भीषण आग
Shantanu Roy
26 April 2025 12:35 AM IST

x
बड़ी खबर
Jabalpur. जबलपुर। मध्य प्रदेश में एक बड़ा ट्रेन हादसा देखने को मिला है। यहां जबलपुर के भिटोनी रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी में भीषण आग लग गई है। बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भी ऐसी ही एक घटना देखने को मिली थी, जहां यात्रियों से भरी बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) के एक हिस्से में रविवार शाम आग लग गई। रेलवे के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना में पीटाआई भाषा को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की 'पावर कार' (ट्रेन का वह हिस्सा जिससे रेलगाड़ी में बिजली की आपूर्ति की जाती है) में तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच शाम पांच बजे के आस-पास आग लग गयी।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) की ‘पावर कार’उन्होंने बताया कि यात्री ट्रेन की ‘पावर कार’ में लगी आग पर काबू पा लिया गया और मरम्मत के बाद रेलगाड़ी को शाम साढ़े छह बजे गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अग्निकांड के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी इस घटना के कारण की जांच में जुटे हैं। लुधियाना में खन्ना के पास मंगलवार देर शाम दिल्ली जा रही शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस ट्रेन के एक कोच के ब्रेक में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अमृतसर-दिल्ली ट्रेन के लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना होने के बाद हुई। करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद एक कोच के ब्रेक में आग लग गई। धुआं उठता देख घबराए कुछ यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन को चावा-पायल रेलवे स्टेशन पर रोका गया और आग बुझा दी गई।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





