- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: ईंट से...

x
UP Crime: कोतवाली क्षेत्र के कामीपुर में ईंट से सिर कूंचकर युवक की हत्या कर दी गई। युवक का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर ईदगाह के पास पड़ा मिला। पास ही खून से सनी ईंट भी पड़ी मिली। युवक बुधवार देर रात अपने एक परिचित के साथ घर से निकला था। परिजन उसी पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं लेकिन वजह नहीं बता पा रहे।कामीपुर निवासी रियाज (20) ट्रक में हेल्पर था। मां सजरतुन ने बताया कि बुधवार रात रियाज घर पर था। रात लगभग 11 बजे गांव का ही एक युवक रियाज को बुलाने आया था। इसके बाद रियाज वापस घर नहीं आया। बृहस्पतिवार शाम गांव के बाहर स्थित ईदगाह के पास लकड़ी बीनने गए ग्रामीणों ने रियाज का शव पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। ईदगाह के पास ईंटों का एक चट्टा (ढेर) लगा है। इसके पास ही रियाज का शव पड़ा था। उसके सिर और गले में ईंट मारे जाने के निशान थे। खून से सनी ईंट भी पास में पड़ी मिली।सजरतुन ने घर से बुलाकर ले जाने वाले युवक पर रियाज की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना का पता चलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ बघौली प्रवीण यादव और कछौना कोतवाल निर्भय सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों से घटना को लेकर बातचीत की।परिजनों के आरोपों पर भी पड़ताल हो रही है।
TagsUPहेल्परहत्यासनसनी UPHelperMurderSensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





