- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Crime : छत पर मिला...
उत्तर प्रदेश
Up Crime : छत पर मिला युवती का शव, दुष्कर्म और हत्या की आशंका
Sarita
29 April 2025 6:55 AM IST

x
Up Crime: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवती का शव उसके घर की छत पर मिला। पुलिस ने बताया कि युवती की धारदार हथियार से गला रेतकर और हाथों की नसें काटकर हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक कोल्हुवा गांव निवासी ज्योति (24) रविवार रात घर की छत पर बने कमरे में सो रही थी, जबकि परिजन घर के बगल में स्थित दूसरे मकान में सो रहे थे। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह देर तक ज्योति के न उठने पर परिजन छत पर गए, जहां ज्योति का खून से लथपथ नग्न शव पड़ा मिला। गला रेतकर हत्या की गई, नसें काटी गईं,अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्जश्रीवास्तव के अनुसार ज्योति के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया और उसके दोनों हाथों की नसें काट दी गईं। उन्होंने बताया कि ज्योति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना के संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
TagsUpछतयुवतीशवदुष्कर्महत्याUproofgirlbodyrapemurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





