- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Crime: सड़क किनारे...
उत्तर प्रदेश
UP Crime: सड़क किनारे मां के साथ सो रही 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म
Sarita
13 May 2025 8:10 AM IST

x
UP Crime: यूपी के बस्ती से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है. बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है. इस मामले में एसपी अभिनंदन का बयान भी सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि सदर थाना क्षेत्र में चार साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ सड़क किनारे सो रही थी|
उन्होंने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह सुबह पांच बजे उठी तो उसने अपनी बेटी को गायब पाया. एसपी अभिनंदन ने बताया कि बाद में बच्ची की मां ने उसे पास में पाया और उसे शक हुआ कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और इस संबंध में बच्ची की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की जा रही है|
TagsUPबच्चीदुष्कर्मUPgirlrapeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





