- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: बाइक से...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: बाइक से क्रॉसिंग पर गिरा युवक, ट्रक ने कुचला,मौत
Sarita
30 Nov 2025 7:26 AM IST

x
UP Accident: बिसंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक अचानक गिर गया और गुजरते ट्रक से कुचलकर उसकी मौत हो गई। हादसे से रेलवे ट्रैक पर ट्रैफिक जाम हो गया। परिजनों ने थाने पर हंगामा किया।
बबेरू थाना क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी अशोक (35) ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई रोहित (19) बाइक से परिवार में एक निमंत्रण में अतर्रा जा रहे थे। शनिवार रात करीब 8 बजे दोनों बाइक सवार अतर्रा के बिसंडा रोड रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंचे। तभी मोटरसाइकिल सवार रोहित ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक ट्रक के पिछले पहिए के नीचे आ गया, जिससे रोहित की कुचलकर मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने से दोनों तरफ ट्रैफिक जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद जाम खुलवाया।
सूचना मिलने पर परिजन थाने गए। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजे जाने की जानकारी मिलने पर वे भड़क गए और पुलिस कर्मियों से गाली-गलौज करने लगे। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने उन्हें शांत कराया। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि ट्रक चालक और ट्रक को हिरासत में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsUPयुवकट्रककुचलामौत UP youth crushed by truckdies. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





