- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident: ट्रैक्टर...
उत्तर प्रदेश
UP Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत
Sarita
29 Jan 2026 6:54 AM IST

x
UP Accident: बाजार से घर की ओर जा रहे बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से टक्कर मार दी। इससे एक भाई ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया और दूसरा दूर जा गिरा। बाइक ट्रैक्टर में फंस कर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। दोनों भाइयों की मौत हो गई। दुर्घटना की वजह से फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही।
अमृतपुर थाना व कस्बा निवासी दिलीप अवस्थी का पुत्र सत्यम (18) परिवार के चाचा तिलकराम के पुत्र शोभित अवस्थी (16) के साथ बुधवार शाम को किसी काम से घर से बाइक से कस्बा में ही बांसी अड्डा गए थे। दोनों काम करने के बाद बाइक से घर की ओर जा रहे थे। पुराने बस अड्डा के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा सत्यम दूर जा गिरा और शोभित ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। बाइक ट्रैक्टर फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। यह देख लोगों ने शोर मचाया। इस बीच चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। हेलमेट न लगे होने से दोनों के सिर में काफी चोटें आईं। दुकानदारों ने लोहिया अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
TagsUP Accidentट्रैक्टरटक्करदो भाइयोंमौतUP AccidentTractorCollisionTwo brothersDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





