उत्तर प्रदेश

UP Accident: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत

Sarita
6 April 2025 8:10 AM IST
UP Accident:  बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
x
UP Accident:उत्तर प्रदेश के झांसी में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां बड़गांव थाना क्षेत्र में एक दंपत्ति ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा दिगारा बाईपास पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। मृतकों की पहचान 35 वर्षीय राजू यादव और उनकी पत्नी 30 वर्षीय राम देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि राजू यादव और राम देवी झांसी-खजुराहो हाईवे पर नाश्ते का छोटा सा ठेला चलाते थे और कोछाभांवर इलाके में रहते थे।
शनिवार को वे काम से लौट रहे थे, तभी दिगारा बाईपास पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी और उन्हें कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी (सदर) एलके गौतम ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Next Story