- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP Accident : बिजली के...
उत्तर प्रदेश
UP Accident : बिजली के खंभे पर तार लगाते समय इलेक्ट्रीशियन की मौत
Sarita
15 Feb 2025 9:42 AM IST

x
UP Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां कृषि मंडी चौराहे के पास नरसी विहार फीडर पर नई बिजली लाइन के लिए तार बिछाते समय एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई. बिजली विभाग के इंजीनियर सुरेश चंद्र रावत के मुताबिक मृतक इलेक्ट्रिशियन अपने साथी मजदूरों के साथ बिजली के खंभे पर तार बिछा रहा था, तभी अचानक वह बेहोश होकर खंभे पर लटक गया. साथी मजदूरों ने उसे रस्सी के सहारे नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिय|
. रावत ने बताया कि यह नई बिजली लाइन थी और इसमें करंट नहीं था, इसलिए संभावना है कि मजदूर की मौत हार्ट अटैक से हुई है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके. हाईवे थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि मृतक की पहचान राहुल के रूप में हुई है, जो राजस्थान के डीग जिले के सांतरुक गांव का रहने वाला था. बिजली विभाग अब जांच कर रहा है कि कोई और तकनीकी कारण तो नहीं था. मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और मुआवजे पर भी विचार किया जा रहा है|
TagsUPबिजलीतारइलेक्ट्रीशियनमौत UPelectricitywireelectriciandeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





