- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: डीजे लदा...
उत्तर प्रदेश
Up Accident: डीजे लदा ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से बालक की मौत
Sarita
2 Feb 2026 8:20 AM IST

x
Up Accident: ढाईघाट से गंगा स्नान के बाद रविवार को वापस जा रहा तेज रफ्तार डीजे लदा ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई। इससे बालक की मौत हो गई और परिजन सहित 11 लोग घायल हो गए। घटना के बाद चीखपुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से भेजकर सीएचसी में भर्ती कराया।नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव मिलीकिया पहाड़पुर से रविवार को गंगा स्नान के लिए दो ट्रैक्टर-ट्रालियों से महिलाएं, पुरुष व बच्चों सहित करीब 50 लोग ढाई घाट पहुंचे। एक ट्रैक्टर-ट्राली में डीजे लगाया गया था। उस पर 12 से अधिक युवक नाच रहे थे।
शाम करीब सात बजे गंगा स्नान के बाद सभी लोग दोनों ट्रैक्टर-ट्राली से वापस घर जा रहे थे। दोनों चालकों के बीच आगे निकलने की होड़ मच गई। इससे तेज रफ्तार चल रहा डीजे लदे ट्रैक्टर की ट्राली ढाई घाट पर बूढ़ी गंगा के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे ट्रॉली में डीजे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्राली में सवार युवकों सहित सभी लोग घायल हो गए।सूचना पर थाना पुलिस व दो एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर भर्ती कराया। वहां डॉ.अलीम ने बालक ऋतिक (10) पुत्र रामलखन को मृत घोषित कर दिया|
TagsUpट्रैक्टर-ट्राली पलटनेबालकमौतUPtractor-trailer overturnschilddeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





