- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up Accident: बाइक ने...
उत्तर प्रदेश
Up Accident: बाइक ने स्कूटी सवार छात्र को मारी टक्कर, मौत
Sarita
18 May 2025 7:35 AM IST

x
Up Accident : हाथरस में नवग्रह मंदिर के पास से ट्यूशन पढ़ने घंटाघर जा रहे कक्षा 9 के छात्र की स्कूटी में बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। नवग्रह मंदिर के पास निवासी गोपाल शर्मा का पुत्र पार्थ (14) राजेंद्र लोहिया विद्या मंदिर में कक्षा 9 का छात्र था। 17 मई को वह स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने घंटाघर जा रहा था।
रास्ते में तालाब ओवरब्रिज के पास बाइक ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsUpबाइकस्कूटीछात्रटक्करमौतbikescootystudentcollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





