उत्तर प्रदेश

Unnao: आकाशीय बिजली की चपेट में अधेड़ की मौत

Bharti Sahu 2
5 Sept 2024 9:48 AM IST
Unnao: आकाशीय बिजली की चपेट में  अधेड़ की मौत
x
Unnao: बीघापुर तहसील क्षेत्र के बिहार थानांतर्गत गांव अलावलपुर (मण्डफहा) में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली तेज गर्जना के साथ नीम के पेड़ पर गिर गई।
मवेशी चराते समय बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़ा अधेड़ आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं चपेट में आने से पास खड़ा वृद्ध भी गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बारिश से बचाव के लिए पेड़ के नीचे खड़े मवेशी चराने आए कन्हई लाल (55) पुत्र बजरंगी व मुन्नू सैनी पुत्र स्व. पराग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। जिसमें कन्हई की मौके पर मौत हो गयी।
वहीं मुन्नू भी इसमें झुलस कर गंभीर घायल हो गया। जिसे परिजनों ने पास के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
तहसीलदार अरसला नाज ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक व नायब तहसीलदार अशोक शुक्ला ने मौके पर जांच की है।
Next Story