छत्तीसगढ़

CM साय लगातार 2 दिन एसपी और कलेक्टरों की लेंगे मीटिंग

Nil dhankar
5 Sept 2024 9:03 AM IST
CM साय लगातार 2 दिन एसपी और कलेक्टरों की लेंगे मीटिंग
x

रायपुर raipur news। राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्रदेश के सभी एसपी और कलेक्टरों की क्लास लगने वाली है। सीएम साय 12 और 13 सितंबर को कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस लेंगे। न्यू सर्किट हाउस ऑडिटोरियम में होने वाले इस कांफ्रेंस में सीएम साय कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों के अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा करेंगे। Collector-SP Conference

इस कांफ्रेस के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। विभाग ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों इसमें शामिल होने के लिए कहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को सीएम साय कलेक्टरों की बैठक लेंगे। वहीं 13 सितंबर को पुलिस अधीक्षकों की क्लास होगी। इस दौरान अपराध, रेवेन्यू, आवास जैसे अलग अलग एजेंडों पर चर्चा होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में सबसे लंबी चर्चा कलेक्टर कांफ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य विभाग और रेवन्यू डिपार्टमेंट पर होगी। इस कांफ्रेंस को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

Next Story