उत्तर प्रदेश

BRC कसया पर टीएससीटी हेल्प डेस्क सुविधा की हुई शुरूआत

Gulabi Jagat
21 Feb 2025 10:52 PM IST
BRC कसया पर टीएससीटी हेल्प डेस्क सुविधा की हुई शुरूआत
x
Kushinagar राजापाकड़ /कुशीनगर: ब्लाक संसाधन केन्द्र कसया पर 20 फरवरी से टीएससीटी हेल्प डेस्क की सुविधा मुहैय्या करायी जा रही है। टीएससीटी के इस पहल की शिक्षकों ने सराहना की है। टीएससीटी के ब्लाक संयोजक दीपेश कुमार सिंह के सहयोग से जिला संयोजक अखिलेश कुमार यादव के द्वारा इस सुविधा की शुरूआत की गयी है।टीएससीटी के जिला संयोजक अखिलेश यादव ने कहा कि यह हेल्प डेस्क की सुविधा 20 फरवरी से सहयोग समाप्ति तक शाम 3 बजे से 5 बजे तक चलेगा जिसमें सभी शिक्षकों को रजिस्ट्रेशन करना व सहयोग करना सिखाया जायेगा।
ब्लाक संसाधन केन्द्र कसया पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला संयोजक अखिलेश यादव ने टीएससीटी की स्थापना से लेकर आज तक की प्रगति रिपोर्ट पेश की और टीएससीटी में रजिस्ट्रेशन कर सहयोग करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। टीएससीटी के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षाधिकारी को क्रान्ति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर जिला संयोजक अखिलेश कुमार यादव, ब्लाक संयोजक दीपेश कुमार सिंह, प्रवक्ता संजय कुमार यादव , आईटी सेल प्रभारी वाहिद अली,धर्मेंद्र कुमार सिंह, हरीन्द्र कुमार चौरसिया, अरुण कुमार वर्मा, शैलेष कुमार, दुर्गेश कुमार यादव, रश्मि जायसवाल, धनंजय मणि त्रिपाठी, रविंद्र कुमार टैगोर, शिवेंद्र प्रताप सिंह ,सह संयोजक अनामिका शाही आदि उपस्थित रहे |
Next Story