- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- शॉर्ट सर्किट से लगी आग...
उत्तर प्रदेश
शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने ली विकराल रूप, 17 किसानों की 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख
Gulabi Jagat
6 April 2025 8:44 PM IST
x
Rajapakad/कुशीनगर: तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के झनकौल, तेंदुआ, अमवा दूबे और बसडीला पांडेय गांवों के मध्य स्थित खेतों में रविवार दोपहर भीषण आग लगने से लगभग 12 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग लगने का कारण विद्युत तार से निकली चिंगारी बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामसभा झनकौल के पश्चिमी छोर पर पककर तैयार खड़ी गेहूं की फसल में अचानक विद्युत स्पार्किंग से निकली चिंगारी से आग लग गई। तेज पछुआ हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया।
धुएं और आग की लपटें देखकर झनकौल, छहूं, बरवा सुकेदेव, तेंदुआ, अमवा दूबे और बसडीला पांडेय गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। हादसे में कुल 17 किसानों की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्रभावित किसानों में शारदा शर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, दीनानाथ, विमला, रामनगीना, मनोज, रामनरेश, सुरेंद्र, हबीबुल्लाह और सलाउद्दीन समेत अन्य किसान शामिल हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही हल्का लेखपाल निशा निगम मौके पर पहुंचीं और पीड़ित किसानों की सूची बनाकर आवश्यक दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड और बैंक पासबुक की जानकारी संकलित की। उन्होंने बताया कि सभी प्रभावित किसानों को आपदा राहत कोष से अहेतुक सहायता दिलाने के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
Tagsशॉर्ट सर्किटआगविकराल रूप17 किसानों12 बीघा गेहूं की फसल जलीShort circuitfirehorrific form17 farmers12 bigha wheat crop burntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





