भारत

मशहूर ढाबे के शाकाहारी खाने में निकली हड्डियां, परिवार हैरान और दुखी

jantaserishta.com
6 April 2025 5:35 PM IST
मशहूर ढाबे के शाकाहारी खाने में निकली हड्डियां, परिवार हैरान और दुखी
x
शिकायत होने वाली है.
चंडीगढ़: चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर जीरकपुर में मशहूर सेठी ढाबे में शनिवार रात बवाल मच गया। अष्टमी के दिन व्रत खोलने के लिए जीरकपुर वीआईपी रोड निवासी अमरदीप और कनिका अपने परिवार के साथ सेठी ढाबा खाना खाने आई थी। उन्होंने वेज खाना ऑर्डर किया था लेकिन जब वे खाने लगी तो इस में से चिकन की हड्डियां निकलीं। ये देखते ही वहां हंगामा हो गया। परिवार ने कहा है कि वे खाद्य विभाग में भी मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने कहा कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंची है।
चंडीगढ़-दिल्ली हाईवे पर मशहूर सेठी ढाबा स्थित है। सेठी ढाबा स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए खासा लोकप्रिय है। यहां अक्सर फिल्मी सितारे भी आते रहते हैं। अष्टमी के अवसर पर जीरकपुर के एक परिवार के लोग ढाबे में खाना खाने गए थे। महिला अमरदीप और कनिका ने बताया कि नवरात्रि व्रत के लिए सेठी ढाबा में कुछ स्वादिष्ट खाना खाने के लिए आए थे। उन्होंने खाने में वेज ऑर्डर किया था, लेकिन खाना खाते हुए जब उनके शाकाहारी खाने में हड्डियां मिली तो वह हैरान हो गईं।
ढाबे में मौजूद ग्राहकों में आक्रोश फैल गया और हंगामा हो गया। जब उन्होंने ढाबा मालिक के बेटे वंश सेठी से इसकी शिकायत की तो उसने अजीब बात कही। पहले तो उसने कहा कि ये हड्डियां सब्जियों की थी, चिकन की नहीं। जब परिवार संतुष्ट नहीं हुआ तो उसने कहा कि वह मानते हैं कि यह उनके रसोई कर्मचारियों की गलती है। शाकाहारी खाने में हड्डियां मिलने की घटना के बाद फोन पर संपर्क करने पर सेठी ढाबा के मालिक सोनू सेठी ने कहा कि यह घटना किसी साजिश के तहत हुई है। जानबूझकर हमारे ढाबे की बदनामी करने की कोशिश की गई है।
परिवार वालों ने बताया कि वे आठ दिन से व्रत रखे हुए थे और उनके साथ धोखा हुआ है जिससे सबका भरोसा टूट गया। परिवार ने कहा है कि वे खाद्य विभाग में भी मामले की शिकायत दर्ज कराएंगे। उन्होंने अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटे। हालांकि ढाबा संचालक ने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story