- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दिव्यांग बच्चों में...
उत्तर प्रदेश
दिव्यांग बच्चों में दक्षता का विकास करना है प्रशिक्षण का उद्देश्य: BEO
Gulabi Jagat
4 March 2025 7:31 PM IST

x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकित दिव्यांग बच्चों की दक्षता का विकास करना एवं 6 से 14 वर्ष तक के नामांकित दिव्यांग बच्चों के शैक्षिक सपोर्ट के लिए प्रशिक्षित करना है।
यह बातें बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने समग्र शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिए नोडल शिक्षकों के चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण के अंतिम दिन कहा। उन्होंने विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की क्षमता को विकसित करने के विभिन्न उपकरणों के बारे में शिक्षकों को जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर रमेश गोड ने दिव्यांगता के साथ-साथ उनके चिह्नांकन एवं नामांकन के विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया।प्रशिक्षण में कुल 138 नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान राजू यादव, सुबोध शुक्ला, सौरभ सिंह, व्यास सिंह, शिवानंद मिश्रा ,दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
Tagsदिव्यांग बच्चोंदक्षता का विकासप्रशिक्षण का उद्देश्यBEOजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





