भारत
भीषण सड़क हादसा, 3 छात्राओं की मौत 11 गंभीर, जा रही थीं परीक्षा देने
jantaserishta.com
4 March 2025 1:47 PM IST

x
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है.
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। फरेंदा-धानी मार्ग पर ग्राम सभा सिकंदरा जीतपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास छात्राओं से भरी एक बोलेरो टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन छात्राओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बोलेरो सवार छात्राएं महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, जबकि घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे में मारी गई छात्राओं की पहचान की जा रही है, जबकि घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो तेज रफ्तार में थी, तभी अचानक टायर फटने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





