- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur: भीषण हादसे...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur: भीषण हादसे में पिता-पुत्र सहित 3 की दर्दनाक मौत, 7 घायल
Sarita
23 Dec 2025 6:18 AM IST

x
Sultanpur: यूपी में सुलतानपुर जिले के जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार सुबह लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही एक कार एक ट्रक से पीछे से टकरा गई, जिससे कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जयसिंहपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) आरके चतुर्वेदी ने बताया कि पशु आहार से लदा ट्रक बिहार जा रहा था और तभी जयसिंहपुर थाना क्षेत्र की सेमरी पुलिस चौकी अंतर्गत दरपीपुर के निकट उसका एक्सल टूट गया, जिससे वह एक्सप्रेस-वे पर खड़ा हो गया।
सीओ ने बताया कि इसी दौरान लखनऊ से आजमगढ़ की ओर जा रही एक कार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे घने कोहरे के कारण ट्रक से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में आजमगढ़ के सराय मीर थाना क्षेत्र के देवखर निवासी सिकंदर (27), शम्भूनाथ (55) और सुरेंद्र (30) की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में सात अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें अम्बेडकर नगर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
TagsSultanpurहादसे3मौत7 घायलSultanpuraccident3 deaths7 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





