उत्तर प्रदेश

बसडीला पाण्डेय के छात्र इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित

Gulabi Jagat
8 March 2025 8:22 PM IST
बसडीला पाण्डेय के छात्र इंस्पायर अवार्ड हेतु चयनित
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: विकासखण्ड तमकुही अन्तर्गत ग्रामपंचायत बसडीला पाण्डेय के कक्षा सप्तम के छात्र विनीत कुमार का चयन इंस्पायर अवार्ड में हुआ है जिसके तहत उसे दस हजार रुपए की पुरस्कार राशि भारत सरकार से प्राप्त होगी।राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में विद्यालय से कुल चार छात्रों साक्षी सिंह,सोनम,शालू यादव तथा विनीत कुमार का चयन हुआ है।चयनित इन बच्चों को इंटरमीडिएट कक्षा तक बारह हजार रूपये प्रतिवर्ष प्राप्त होंगे।अब तक राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा में कुल तेईस बच्चों का चयन हो चुका है।इनके चयन पर ग्रामप्रधान माधुरी पाण्डेय,समाजसेवी सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय,दीपक गोंड़ के अलावा विद्यालय परिवार की प्रधानाध्यापिका इंदिरा सिंह,प्रशांत शर्मा,रामाश्रय वर्मा,कृष्ण गोपाल चतुर्वेदी,रामेश्वर यादव,जयप्रकाश चौरसिया,रामचंद्र,उपेंद्र पाण्डेय, संगीता यादव,प्रिया शर्मा,तथा संध्या शर्मा ने बच्चों के अग्रिम भविष्य की शुभकामना देते हुए इस शानदार उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।
Next Story