भारत

कुत्तों के झुंड ने घेरा, फिर युवती पर किया हमला, सदमे में आई, खौफनाक VIDEO

jantaserishta.com
8 March 2025 1:54 PM IST
कुत्तों के झुंड ने घेरा, फिर युवती पर किया हमला, सदमे में आई, खौफनाक VIDEO
x
देखें वीडियो.
अलवर: राजस्थान के अलवर (Alwar) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 8 आवारा कुत्तों के झुंड ने एक युवती पर हमला कर दिया. चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंची और कुत्तों को भगाया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. युवती के हाथ, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों डॉग बाइट के निशान हैं.
जानकारी के अनुसार, यह घटना अलवर शहर के वार्ड नंबर 56 की जेके नगर कॉलोनी की है. यहां शाम के समय घर के बाहर वॉक करते समय फोन पर बात कर रही एक युवती पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया. कुत्ते उसे नोचते रहे. हड़बड़ाहट में युवती जमीन पर गिर गई.
इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक कुत्ते उसे घायल कर चुके थे. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
जेके नगर कॉलोनी में रहने वाली नव्या फिजियोथेरेपिस्ट की पढ़ाई कर रही है. उसने बताया कि वो शाम के समय घर के बाहर वॉक कर रही थी, इसी दौरान 8 से 10 स्ट्रीट डॉग आए और उस पर हमला कर दिया. स्ट्रीट डॉग से बचकर नव्या इधर-उधर भागने लगी, लेकिन कुत्तों ने नव्या पर हमला कर दिया. इस दौरान हड़बड़ी में वो गिर गई. एक महिला ने देखा तो स्कूटी रोककर कुत्तों को भगाया.
बेटी की चीख पुकार सुनकर उसके परिजन आ गए. इस दौरान लोगों में आपस में बहस भी होने लगी. हमले के दौरान युवती पर 8 से 10 जगह डॉग बाइट के निशान हो गए. घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया.
वार्ड नंबर 56 के पार्षद हेतराम यादव ने कहा कि वार्ड में रहने वाली एक महिला टीचर ने स्ट्रीट डॉग को पाल रखा है, वो दिनभर सड़कों पर घूमते हैं और रात को महिला उनको घर में बंद कर देती है. कुत्ते आए दिन कॉलोनी में घूमने वाले बच्चों पर हमला करते हैं. कई बार इस संबंध में नगर निगम को शिकायत दी गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story