- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अंतर्राष्ट्रीय महिला...
उत्तर प्रदेश
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं को मिला टैबलेट, खिल उठे चेहरे
Gulabi Jagat
8 March 2025 8:25 PM IST
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: उत्तर-प्रदेश सरकार की महत्वांकाक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत वागीश्वरी रामबासी पीजी कॉलेज गुरवलिया कुशीनगर के सत्र 2022- 23 एवं 2023-24 स्नातकोत्तर के छात्र/छात्राओं को आज दिनांक 8/3/2025 ' विश्व महिला दिवस' के अवसर पर जिला जज महोदया द्वारा टैबलेट वितरण किया गया। टैबलेट पाकर सभी छात्राओं का चेहरा खिल उठा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबन्धक राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉo शक्ति प्रकाश पाठक ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपने गांव क्षेत्र समाज का नाम रोशन कर रही हैं और छोटे से लेकर बड़े पदों को सुशोभित कर रही हैं। यह टैबलेट इस आधुनिक शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। आदित्य विशाल पाठक (बी.आर.पी.जी.कॉलेज, एसपी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एवं एसपी पब्लिक स्कूल ) ने कहा छात्राओं के लिए यह टैबलेट वरदान साबित होगा। जिससे बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलेगा।
प्राचार्य डॉo प्रमोद कुमार तिवारी (नोडल अधिकारी डीजी शक्ति) ने कहा कि आज के आधुनिक युग में जहां सबकुछ डिजिटल है वहां यह योजना बच्चो के यह हर वर्ग को शसक्त बनाएगी। इन छात्राओं को मिला टैबलेट अनन्या मिश्रा, साक्षी तिवारी,दुर्याननाज, पूजा मद्धेशिया ,सनम ,जेबा ,परवीन ,संस्कृति रॉव भावनी पाठक, नीलू सिंह, अनुश्रेया गोंड, बबली सिंह को दिया गया। महाविद्यालय के अध्यापक गण अरुण तिवारी , विनित मणि त्रिपाठी अरविंद प्रसाद अभिषेक त्रिपाठी अनुज विश्वकर्मा एवं आशीष कुमार प्राध्यापक गण एवं कर्मचारीयों ने खुशी जाहिर की तथा शुभकामनाएं दी ।
Tagsअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसछात्राटैबलेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





