- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Saharanpur : मेले में...
उत्तर प्रदेश
Saharanpur : मेले में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 24 दुकानें राख
Sarita
7 Jun 2025 10:38 AM IST

x
Saharanpur सहारनपुर: सहारनपुर-दिल्ली रोड पर आयोजित व्यापार मेले में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई, जिसने पूरे मेले को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से 24 दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के दौरान दुकानदारों ने भागकर अपनी जान बचाई, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। स्थानीय पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है। दुकानदारों का कहना है कि हादसे में उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उनका लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। प्रशासन ने प्रभावित दुकानदारों को सहायता का आश्वासन दिया है।
TagsSaharanpurमेलेआगदुकानेंराखSaharanpurfairfireshopsashesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





