उत्तर प्रदेश

Rampur: स्पेलर बेल्ट की चपेट में आने से युवक की मौत

Sarita
31 Jan 2025 8:50 AM IST
Rampur: स्पेलर बेल्ट की चपेट में आने से युवक की मौत
x
Rampurरामपुर: स्पेलर की बेल्ट की चपेट में आकर एक युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसे दफना दिया। जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। गंज थाना क्षेत्र के गांव आगा निवासी असगर अली का 19 वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिफ तेल मिल पर काम कर रहा था। अचानक बोल्ट ढीला हो गया और उसने उसे कसने का प्रयास किया।
लेकिन वह तेल मिल की बेल्ट की चपेट में आकर घायल हो गया। उसकी चीख पुकार सुनकर परिजन आए और युवक को जिला अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए मुरादाबाद रेफर कर दिया गया। उसके बाद गुरुवार देर शाम उपचार के दौरान आरिफ की मौत हो गई। उसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन शव को घर ले आए और उसे दफना दिया गया। मोहम्मद आरिफ भाइयों में चौथे और भाई-बहनों में सातवें नंबर का था। दिनभर घर पर लोगों का तांता लगा रहा।
Next Story